खरसिया में खुशी और उल्लास से मनाया गया मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन

खरसिया आज 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में जन जन के लाडले नेता मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस खरसिया द्वारा सर्वप्रथम सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ युवा नेताओं ने केक काट कर धूमधाम से मनाया। विदित हो की आज मंत्री उमेश पटेल राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ रवाना हो गए हैं इस वजह से आज अपने जन्मदिन के अवसर पर वे खरसिया में उपस्थित नहीं है लेकिन उनकी छायाचित्र को सामने रखकर समर्थकों ने वरिष्ठ कांग्रेसियों की विशेष उपस्थिति में केक काटकर पूरे उल्लास व धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने लाड़ले नेता मंत्री उमेश पटेल को फोन के माध्यम से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उसके बाद सुबह 11:00 बजे सिविल अस्पताल में युवा कांग्रेस द्वारा वरिष्ठों के मार्गदर्शन में मरीजों को फल वितरण किया तथा तत्पश्चात दोपहर 12:00 शहीद स्मारक रेस्ट हाउस के सामने सर्वप्रथम शहीद नंदकुमार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें नमन करते हुए मंत्री उमेश पटेल का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य नयना गबेल का भी मनाया गया जन्मदिन
खरसिया विधानसभा की सक्रिय ऊर्जावान महिला नेत्री नयना गबेल का भी आज जन्मदिन है। इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर केक काटकर, बधाई देते हुए उनका जन्मदिन मनाया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।