खरसिया स्कूल में हुआ आयोजन मिलेट्स की खेती और लाभ की दी गई जानकारी

रागी फसल की सफलता पर की गई चर्चा
खरसिया।
आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर खरसिया में अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 (IYOM-2023) के तहत पोषक मिलेट पर व्याख्यान दिया गया जिसमें मिलेट्स फसलों तथा खेती किए जाने के तरीके की जानकारी आगामी मिलेट्स मिशन एवं योजनाओं कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शन पर चर्चा के साथ ही मिलेट्स से मिलने वाले लाभ और उन से बनाए जाने वाले व्यंजनों रागी फसल की सफलता पर व्याख्यान दिया गया जिसमें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विद्यालय प्राचार्य एल एन पटेल, एवं अन्य व्याख्याता, शिक्षक गण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कृषि विभाग से जन्मेजय पटेल कृषि विकास अधिकारी मदनपुर, मायाशंकर जोल्हे ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा), एवं चंद्रकांत दुबे, ग्रा कृ वि अ -आढ़ाझर द्वारा स्मार्ट क्लास में 11 वी एवम 12 वी के छात्रों को
मिलेट के स्वास्थ्य गत लाभ, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के महत्व पूर्ण बिंदुओं ,विषयों पर व्याख्यान दिया गया।