छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल को पुत्र शोक

कोरबा. कोरबा जिला एकाएक पूर्ण रूप से दुःख में समा गया। पुरे शहर में शोक की लहर फ़ैल गयी। कोरबा नगर में घटित हुई घटना से सभी जान मानस शोक संवेदना में चले गए हैं।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के युवा सुपुत्र अभिषेक अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया। लगभग 35 वर्षीय अभिषेक अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उपचार के लिए कोरबा के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
अभिषेक अग्रवाल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। अभिषेक के निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों, शुभचिंतकों भाजपा नेताओं सहित पुरे नगर में शोक की लहर छा गयी है।