भारत जोड़ो यात्रा को लेकर युवक कांग्रेस की हुई बैठक

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर युवक कांग्रेस की हुई बैठक
खरसिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना ,भाईचारे ,अमन चैन की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है, जिसका अनुशरण करते हुए, पूरे भारत मे उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिये भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज स्थानीय रेस्ट हाउस खरसिया में जिलाध्यक्ष ग्रामीण युवा कांग्रेस योगेश चौहान के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जहां जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का अनुसरण करते हुए, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर खरसिया विधानसभा में आगामी 19 नवंबर को ग्राम बरगढ़ से शुभारंभ होने वाले भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में बैठक आयोजित किया गया।
उक्त बैठक में योगेश चौहान युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायगढ़, अंकित बंसल उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस रामगढ़ (ग्रामीण), निखिल सिन्हा उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष रायगढ (ग्रामीण), शैलेश शर्मा युवा कांग्रेस जिला महा सचिव रायगढ़, भूपेंद्र गवेल युवा कांग्रेस जिला महासचिव रायगढ़, ब्रजेश राठौर युवा कांग्रेस खरसिया, विकास गबेल युवा कांग्रेस खरसिया, संदीप दया युवा कांग्रेस खरसिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री राम शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।