छत्तीसगढ़
संजू त्रिपाठी हत्याकांड से उठा पर्दा, संजू के पिता व भाई ने रची थी हत्या की साजिश….हत्या का मुख्य आरोपी लखनऊ से हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर – 13 दिसंबर की शाम सकरी थाना से कुछ दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने, कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के बाद से ही शक की सुई संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी के आसपास घूम रही थी, आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने संजू त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।