Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

भरी भीड़ में युवक की हत्या:बारात में नाचने-गाने को लेकर विवाद, 3 लोगों ने बैट और डंडे से पीटकर मार डाला; 2 गिरफ्तार

महासमुंद जिले में भरी भीड़ में एक युवक की हत्या कर दी गई है। यह भीड़ बारातियों को थी। इसी बारात में नाचने गाने के विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। 3 लोगों ने लाठी, डंडे और क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर युवक को मार दिया। इस मामले में पुलिस ने अब 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के छिबर्रा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, लमकेनी निवासी आशीष साहू की बारात गुरुवार रात को छिबर्रा गांव पहुंची थी। इसी बारात में बारातियों की तरफ से राजकुमार सिदार(30) भी आया था। बारात में सभी नाचने गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान राजकुमार का नाचने गाने को लेकर ही 3 लोगों से विवाद हो गया।

बताया गया कि विवाद इतना बढ़ कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद 3 लोगों ने मिलकर राजकुमार को लाठी डंडे और क्रिकेट बैट से पीट दिया। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया था। मगर आरोपी नहीं माने, बीच बचाव करने आए कुछ लोग भी घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button