Downlod GS24NEWS APP
देश-विदेश

मंत्री पुत्र को गिरफ्तार करने जयपुर आई दिल्ली पुलिस:मंत्री महेश जोशी के घर तलाशी, रेप का आरोपी बेटा नहीं मिला तो नोटिस चिपकाया

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली।

मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम महेश जोशी के सरकारी आवास को सर्च करेगी।

18 मई को थाने में पेश होने का नोटिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button