Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी झंडा घर पर फहराया :सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने उतारा, BJP ने थाने में दिया धरना

सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया है। फलवाले सोहेल खान की 15 साल की बेटी ने अपने घर की छत पर पाक का झंडा लहरा दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए FIR दर्ज कराई।

सो‌शल मीडिया में तस्वीरें वायरल होने के बाद सरिया पुलिस तुरंत सोहेल खान के घर पहुंची और झंडे को निकाला गया। भाजपा नेता सरिया थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय नेता।
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय नेता।

सारंगढ़ पुलिस ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर को सरिया के रहने वाले अरुण कुमार शराप की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 153 क के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पाकिस्तानी झंडे को निकालते हुई पुलिस।
पाकिस्तानी झंडे को निकालते हुई पुलिस।

सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें पाकिस्तानी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मकान से झंडा उतरवा दिया गया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस घटना को हल्के में न लिया जाए।

तस्वीरें वायरल होने के बाद आरोपी के घर पहुंची थी पुलिस।
तस्वीरें वायरल होने के बाद आरोपी के घर पहुंची थी पुलिस।

बच्ची की हरकत समझकर माफी नहीं दी जाए। इनके घर में पाकिस्तान का झंडा कैसे आ गया? भारत विरोधी और कौन-कौन सी गतिविधि में और कौन-कौन लोग इसमें लिप्त हैं, यह सब जांच का विषय है। लोगों ने झंडा लहराने वाले परिवार के सदस्यों की फेसबुक और वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करने की मांग की।

पाकिस्तानी झंडा को उतारा गया।
पाकिस्तानी झंडा को उतारा गया।

ईद मिलादुन्नबी से लहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा

सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान उन्हें ये पता चला कि सोहेल खान के घर में पाकिस्तान का झंडा आज से नहीं बल्कि 8 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी के दिन से ही फहराया जा रहा है।

घटना का विरोध करते स्थानीय नेता।

Related Articles

Back to top button