Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

प्रेम त्रिकोण में सनकी आशिक ने ली युवती के प्रेमी की जान, दो साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोदा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को एक सनकी प्रेमी ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर प्यार के लिए धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को​ गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम धर्मपुष्प कश्यप बताया जा रहा है। घटना जिले के कंडरका चौकी अंतर्गत ग्राम उपरा से ग्राम गुधेली जाने का नहर के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मपुष्प कश्यप और आरोपी राहुल ध्रुव दोनों का एक ही लड़की से अफेयर था। इस बात की खबर राहुल को लग गई, जिसके बाद राहुल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर जिले के कंडरका चौकी अंतर्गत ग्राम उपरा से ग्राम गुधेली जाने का नहर के पास धर्मपुष्प की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान राहुल ध्रुव, खिलावन साहू और कामदेव साहू पर शक होने पर पुलिस ने तीनों को पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ करने पर राहुल ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन वो लड़की किसी और को भी प्यार करती थी। मृतक लड़की से मिलता जुलता रहता था जो कि आरोपी को बुरा लगता था। आज भी लड़की मृतक धर्मपुष्प कश्यप प्रेमी के साथ बाइक पर घूमने गुधेली से ऊपर जाने नहरपार रास्ते पर गए थे। वहीं पर आरोपियों ने घात लगाकर धारदार चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। इसमें धर्मपुष्प कश्यप की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button