Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

  *मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद* 

दिनांक 30.09.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड निवासी जोधराम राठौर अपने घर में बिक्री करने हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्र 690/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

आरोपी जोधराम राठौर उम्र 48 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर को दिनांक 30.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उनि बी.पी.तिवारी, सउनि के.के.कोसले, भरत राठौर, प्र.आर.मोहन साहू, विरेन्द्र भानू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button