Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

*रक्षित केन्द्र जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया* 

छत्तीसगढ़ पुलिस वर्ष 2021-22 में संपूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले 261 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी एवं जवानों के स्मरण में श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा उनका नाम का वाचन किया जाकर शहीदों को स्मरण किया गया।

दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को संपूर्ण भारत वर्ष में कर्तव्य वेदी पर सर्वाेत्तम बलिदान दिये वीर शहीद सपूतों के स्मरण में पुलिस स्मृति दिवस मनाते हुये उन्हें श्रद्धांजति अर्पित की जाती है।

हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ उन पुलिसकर्मियों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपने जीवन का दांव लगा दिया। साथ ही यह दिवस आम जनमानस को पुलिसकर्मियों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को जानने और उनके साहस तथा कठिन परिश्रम का सम्मान करने का भी अवसर प्रदान करता है।

यह दिवस वर्ष 1959 में हुई एक घटना की स्मृति मनाया जाता है, जब लद्दाख में चीन की सेना द्वारा किये गये हमला में 10 पुलिसकर्मियों द्वारा अपने जीवन का सर्वोच्च न्यौछावर कर राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी गई थी। यह दिन भारतीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है। जो लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्व. प्र.आर. रामशंकर पांडेय, स्व. आर. रामकुमार कश्यप, स्व. आर. अजीत सिंह, स्व. आर. मनेाहर चंद्रा, स्व. आर. मनोज बरेठ, स्व. उनि लोकेश टंडन, स्व. उनि रूद्र प्रताप सिंह, स्व. आरक्षक ट्रेड समयलाल कंवर एवं स्व. उनि दीपक भारद्वाज के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस की आज के कार्यक्रम में श्री गुहाराम अजगल्ले सांसद जांजगीर-चांपा, श्री तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, श्री एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती, श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती मंजू सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button