Downlod GS24NEWS APP
छत्तीसगढ़

झोलाछाप डॉक्टर की झाडियों में मिली लाश:इलाज करने 2 दिन पहले निकला था, फिर नहीं लौटा; हत्या की आशंका

कोरबा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की झाड़ियों में लाश मिली है। वो 2 दिन पहले लोगों का इलाज करने के लिए घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। इस मामले में युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांकी मोंगरा थाना के कसरेंगा निवासी होरी लाल यादव(32) गांव-गांव में घूम कर लोगों का इलाज करता था। वह रोज सुबह से घर से निकल जाया करता था। इस बीच शनिवार सुबह भी वह घर से इलाज करने के नाम से निकला था। मगर देर शाम तक लौटा ही नहीं।

अगले दिन सुबह भी वहीं नहीं आया। उसका फोन भी नहीं लग रहा था। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद देर शाम को पुलिस से शिकायत की गई थीे। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार सुबह उसकी लाश कटघोरा थाना के पतरापाली गांव में नदी किनारे झाड़ियों में मिली है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी थी।

आस-पास के लोगों ने सोमवार सुबह उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आशंका है कि गला दबाकर युवक की हत्या की गई है। शरीर में कुछ जगह चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत का राज खुल सकेगा।

Related Articles

Back to top button