छत्तीसगढ़
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में होगी लू की स्थिति, एक-दो जगह बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहर शनिवार को गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस गए। सुबह 8-9 बजे से ही धूप तेज हो गई और अंधेरा होने के बाद भी गर्म हवाओं ने परेशान किया। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया। महासमुंद में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। राजनांदगांव में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर और बिलासपुर संभाग में लू चली। वहीं, दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थिति रही। दुर्ग व बिलासपुर सभाग में अधिकतम तापमान में बड़ी बढ़त देखने को मिली। रायपुर व सरगुजा संभाग में तापमान सामान्य से अधिक रहा। राजधानी में शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जगदलपुर को छोड़कर बाकी सारे स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है।
दो दिन में अधिकतम तापमान में अंतर शहर 29 अप्रैल 30 अप्रैल रायपुर 43.4 44.6 माना 44.2 43.3 बिलासपुर 44.2 45.4 पेंड्रारोड 42.6 42.6 अंबिकापुर 42.3 41.9 जगदलपुर 39.5 38.6 दुर्ग 42.6 44.6 राजनांदगांव 42.6 44.5 (डिग्री सेल्सियस में)